यूपी के फिरोजाबाद में ताजिया सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम से पहले प्रशासन अलर्ट है. ASP अनुज चौधरी ने फीते से ताजियों की लंबाई-ऊंचाई जांची, जबकि DM संतोष शर्मा और SSP आदित्य लांग्हे ने संवेदनशील इलाकों में फुट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.