मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ कार में देखकर पत्नी ने विरोध किया तो सड़क पर हंगामा हो गया. आरोप है कि पति ने अचानक कार दौड़ा दी, जिससे पत्नी बोनट पर लटक गई. इसके बावजूद वह कई किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा. महिला ने जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत पर पति मयंक और महिला माही को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी है