महाराष्ट्र की रमाबाई रणवीर की हिम्मत और संघर्ष की कहानी ने हर किसी का ध्यान खींचा है. बेटियों की पढ़ाई के लिए उन्होंने नंगे पैर मैराथन दौड़कर पहला स्थान हासिल किया और 3000 रुपये का इनाम जीता. अब महाराष्ट्र सरकार ने भी उनकी मदद का फैसला किया है. सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने बताया कि सरकार रमाबाई की बेटियों की पढ़ाई और परिवार के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता देगी.