लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान 25 वर्षीय योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में गले में करीब 250 एमएल की प्लास्टिक बोतल फंसने से दम घुटने की बात कही गई है. शरीर पर 12 चोट के निशान भी मिले हैं.