गुजरात के गिर जंगल मार्ग पर ऊना से राजकोट जा रही एसटी बस के सामने तीन शेरनियां और एक नर शेर सड़क पर बैठ गए. ड्राइवर ने बस रोककर सुरक्षित दूरी बनाए रखी. कुछ मिनट बाद शेर हटे तो बस आगे रवाना हुई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.