लॉर्ड्स वनडे में केएल राहुल को नंबर-6 पर भेजने के फैसले पर पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट की आलोचना की. उन्होंने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ भी गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया. श्रीकांत का मानना है कि बल्लेबाजी क्रम में बेहतर रणनीति अपनाई जाती तो मुकाबले का नतीजा अलग हो सकता था.