करवा चौथ 2026 का व्रत भारत में 29 अक्टूबर को रखा जाएगा, जबकि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में भारतीय महिलाएं 28 अक्टूबर को व्रत रखेंगी. वीडियो में जानें तारीख में अंतर की वजह, चांद निकलने का समय और सरगी खाने का सही समय. करवा चौथ पर महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत शुरू करती हैं. दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को भगवान शिव, माता पार्वती और करवा माता की पूजा की जाती है. व्रत कथा सुनने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है.