कानपुर से इंदौर भेजे जा रहे हिप्पो 'सतीश' की 700 किमी यात्रा के दौरान उसकी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए करीब 20 हजार लीटर पानी इस्तेमाल होगा. विशेष पिंजरा, वाटर ड्रम और तय पड़ावों पर नहलाने की व्यवस्था की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, दोनों चिड़ियाघरों के बीच आवश्यक मंजूरियां और औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं.