4200 करोड़ रुपये के कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के 20 दिन के भीतर कई बार मरम्मत करनी पड़ी. उन्नाव के पास दोबारा खराबी मिलने पर NHAI ने जांच शुरू की और तीन इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की. NHAI के अनुसार, शुरुआती जांच में पुल की संरचना सुरक्षित पाई गई है.