रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच देशभर से भोजन और मदद पहुंच रही है. सामाजिक संस्थाएं, स्थानीय लोग और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की भी फूड सपोर्ट के जरिए छात्रों का सहयोग कर रहे हैं. आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस सहयोग का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि स्टूडेंट्स अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से डटे रहें और उन्हें खाने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशानी न हो.