झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा की जमशेदपुर में सड़क हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. हादसे के बाद तृषा का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, जहां मां ने नम आंखों से बेटी को अंतिम विदाई दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने मंत्री के आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी. रांची के सिथियो में तृषा का अंतिम संस्कार किया गया.