ईरान से जुड़े तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ती अनिश्चितता का असर अब अमेरिका के तेल भंडार पर भी दिखाई देने लगा है. अमेरिकी ऊर्जा एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, हाल के हफ्तों में कमर्शियल और स्ट्रेटेजिक दोनों तेल रिजर्व में गिरावट दर्ज की गई है. वैश्विक सप्लाई बाधाओं और बढ़ती मांग के बीच अमेरिका ने रिफाइनिंग गतिविधियां तेज कर दी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर लंबे समय तक असर डाल सकता है.