अमेरिका में ट्रंप की पार्टी को मिडटर्म चुनाव में झटका क्या लगा... ईरान में तो जैसे जश्न का माहौल बन गया! ट्रंप की हार को लेकर ईरान ने ऐसा मीम वॉर छेड़ा कि सोशल मीडिया पर कूड़ेदान से लेकर टॉयलेट तक... हर जगह ट्रंप ही ट्रंप नजर आने लगे. ईरान के अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स से ट्रंप को निशाना बनाते मीम्स और वीडियो पोस्ट किए गए. कुछ पोस्टरों में भी ट्रंप और उनका साथ देने वाले नेताओं को लेकर तीखे और भड़काऊ व्यंग्य दिखाए गए.