ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ हालिया युद्ध में बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि ईरान ने सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर अपने हित सुरक्षित रखे. ईरानी सेना ने भी अभियान जारी रखने की बात कही है. वहीं आईआरजीसी ने दावा किया कि युद्ध से मिली सीख के बाद देश की वायु रक्षा, प्रशिक्षण और कमांड व्यवस्था को पहले से मजबूत किया गया है.