अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई का दावा किया है. वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी ईरान ने अपना सख्त रुख दोहराया है. दोनों पक्षों की ओर से लगातार सैन्य गतिविधियों और बयानों के कारण मध्य-पूर्व में तनाव बना हुआ है. इन दावों और घटनाक्रम पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर टिकी हुई है.