हॉकी इंडिया द्वारा टीम की जर्सी का रंग नीले से भगवा करने के फैसले पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता सब देख रही है। पूर्व कप्तान वीरेन रस्किन्हा ने भी फैसले पर आपत्ति जताई। नई जर्सी एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में नजर आएगी।