सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 सितंबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर रह सकता है. उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम होने के संकेत हैं. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है. मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी मौसम प्रभावित रहेगा