भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए कहा कि उन्होंने दबाव में भी अपनी रणनीति पर भरोसा रखा और योजनाओं को अच्छी तरह लागू किया।