मोमोज सिर्फ एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड नहीं, बल्कि संघर्ष और जरूरत से जन्मी एक खास कहानी है. तिब्बत की ठंडी वादियों में शुरू हुआ यह साधारण भोजन आज भारत की गलियों में सबसे पसंदीदा स्नैक बन चुका है. समय के साथ इसके स्वाद और रूप में बदलाव आया, लेकिन इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई, जिसने इसे हर उम्र के लोगों का पसंदीदा कंफर्ट फूड बना दिया है.