उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में एक युवक चलती कार की छत पर खड़े होकर रुपये उड़ाता नजर आ रहा है. इसी दौरान कार से आतिशबाजी भी की जा रही है. यह वीडियो गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सरूरपुर गांव का बताया जा रहा है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की बात कही है.