हल्द्वानी के हीरानगर इलाके में घर के बाहर खड़ी स्कूटी के अंदर अचानक करीब 8 फीट लंबा सांप घुस गया. वाहन में सांप देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर स्नेक कैचर और वन विभाग की टीम पहुंची. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को स्कूटी से सुरक्षित बाहर निकाला गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया. घटना का वीडियो वायरल है.