दिल्ली विश्वविद्यालय ने दो महिला कॉलेजों में खाली सीटें भरने के लिए 12वीं बोर्ड के अंकों से ऑफलाइन दाखिले की अनुमति दी है. फैसले के बाद CUET आधारित प्रवेश प्रणाली, ऑफ-कैंपस कॉलेजों की चुनौतियों और संभावित हाइब्रिड एडमिशन मॉडल पर नई चर्चा शुरू हो गई है. वीडियो में जानें कॉलेजों का नाम.