दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद की कई सड़कों पर लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और कई स्थानों पर तेज बारिश व तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.