दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है. गुरुग्राम और नोएडा समेत कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहा, जबकि प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की.