दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है. वहीं, महिला कार्यकर्ताओं से कथित मारपीट के मामले में एफआईआर की मांग कर रहे एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत कई सदस्यों को हिरासत में लिए जाने की खबर है. दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है.