मध्य प्रदेश के बैतूल में एक घर के सोफे के अंदर 5 फीट लंबा कोबरा मिला. परिवार समय रहते सतर्क हो गया. सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ दिया. ऐसे मौसम में वन्यजीव एक्सपर्ट्स लोगों से सतर्क रहने और सांप दिखने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करने, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देने की अपील कर रहे हैं.