उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चलती बाइक के अंदर सांप मिलने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बाइक रोकने के बाद स्थानीय लोगों और मैकेनिक की मदद से सांप को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बाद में एक युवक ने उसे पकड़कर डिब्बे में रखा और जंगल में छोड़ दिया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.