बिहार की राजनीति में नीरज कुमार की एमएलसी चुनाव में जीत के बाद जेडीयू के भीतर टकराव की चर्चा तेज हो गई है. ललन सिंह को लेकर उनके बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. वहीं, पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित अनंत सिंह की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं. दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी जमानत रद्द करने की याचिका पर 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तय है. आगे की स्थिति अदालत के फैसले पर निर्भर करेगी.