महाराष्ट्र के भिवंडी के रोशन बाग इलाके में तीन सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में 17 स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है. कुछ बच्चे चालक के पास और सामान रखने की जगह पर भी बैठे दिखे. वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालक पर कार्रवाई की.