बांदा में दोनों पैरों से दिव्यांग बृजभूषण करीब 12 साल से राशन कार्ड के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है. डीएम कार्यालय पहुंचकर उसने राशन दिलाने की गुहार लगाई. बृजभूषण ने पेंशन नौ महीने से बंद होने की भी बात कही. डीएम ने जांच और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.