उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ियों के वाहन और फॉर्च्यूनर कार की टक्कर में दो श्रद्धालु घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर है. दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है. मामले की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है.