अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी है. 24 से 29 सितंबर तक सुरक्षा समीक्षा और बैठकों का दौर चल रहा है. इस दौरान एनएसजी कमांडो मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति में सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया, समन्वय और तैयारियों को भी परखा जा रहा है.