अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अब राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से विशेष पास की आवश्यकता नहीं होगी. श्रद्धालु सामान्य दर्शन के बाद सीधे प्रथम मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे. नई व्यवस्था का उद्देश्य दर्शन प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना है.