अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता दिख रहा है. अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर हवाई हमले किए, जबकि ईरानी मीडिया ने पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों को भी निशाना बनाए जाने का दावा किया. इसके बाद क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई, समुद्री गतिविधियों और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं.