आगरा के फतेहपुर सीकरी में तालाब में डूब रही लड़की को बचाने वाले रिक्रूट सिपाही दीपक सोलंकी को पुलिस कमिश्नर की ओर से 1000 रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्य को सेवा भावना और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया है.