‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके को शनिवार को सशर्त जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया. रिहाई के बाद उन्होंने पहला ट्वीट कर सौरव दास और आशुतोष रांका की तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा कि अब उन्हें अपने भाइयों के आजाद होने का इंतजार है. वहीं, आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को भी हिरासत से रिहा कर दिया गया है.