प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अबान अहमद को अतीक अहमद की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अली और उमर अहमद को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल दी है. अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है ताकि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.