बीयर पीने वालों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, वैज्ञानिकों को मिला बड़ा सुराग

कुछ लोग मच्छरों के चुंबक होते हैं? स्किन के ऑयल से बनने वाला केमिकल '1-ऑक्टेन-3-ऑल' थोड़ा ज्यादा होने पर मच्छर उस व्यक्ति को ज्यादा काटते हैं. खून का ग्रुप, बालों या आंखों का रंग कोई भूमिका नहीं निभाता.

Advertisement
कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटता है. इसकी पहेली साइंटिस्ट ने सुलझा ली है. (Photo: ITG) कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटता है. इसकी पहेली साइंटिस्ट ने सुलझा ली है. (Photo: ITG)

आजतक साइंस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

क्या आपको भी लगता है कि मच्छर आपको ही बार-बार काटते हैं जबकि आपके आस-पास बैठे दूसरे लोग बिल्कुल बच जाते हैं? वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि मच्छर वाकई कुछ लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं. अब रिसर्चर इस बात को समझने में सफल हो रहे हैं कि शरीर की कौन-सी गंध या केमिकल मच्छरों को आकर्षित करता है.

मच्छर मुख्य रूप से तीन चीजों से आकर्षित होते हैं - हमारी सांस से निकलने वाली कार्बन डाईऑक्साइड (CO₂), शरीर की गंध और शरीर की गर्मी. मादा मच्छर (जो सिर्फ काटती हैं) इन संकेतों को अपनी सेंसेटिव रिसेप्टर्स से पहचानती हैं. दसियों मीटर दूर से CO₂ उन्हें आकर्षित करती है. 10 मीटर के करीब आने पर शरीर की गंध उन्हें और पास खींचती है. फिर पास आने पर गर्मी और नमी का असर पड़ता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अल-नीनो आएगा और दुनिया में लड़ाई-झगड़े बढ़ाएगा, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

खून का ग्रुप, आंखों या बालों का रंग  

बहुत लोग मानते हैं कि मच्छर खून के ग्रुप, आंखों के रंग या बालों के रंग के आधार पर लोगों को चुनते हैं. लेकिन वैज्ञानिक कहते हैं कि इन बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. फ्रांस के इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च फॉर डेवलपमेंट के फ्रेडरिक सिमार्ड ने साफ कहा कि खून का ग्रुप मच्छरों को खींचने में कोई भूमिका नहीं निभाता.

सबसे बड़ा कारण - शरीर की गंध

हमारे शरीर से 300 से 1000 तक अलग-अलग गंध वाले केमिकल निकलते हैं. इनमें से कुछ मच्छरों को बहुत पसंद आते हैं. वैज्ञानिकों ने पाया कि त्वचा के ऑयल (सीबम) के टूटने से बनने वाला एक केमिकल - 1-ऑक्टेन-3-ऑल (जिसे मशरूम अल्कोहल भी कहते हैं) - अगर थोड़ा भी ज्यादा हो तो मच्छर उस व्यक्ति की तरफ ज्यादा आते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हंतावायरस की वैक्सीन नहीं है, फिर कैसे होगा इलाज, जानें- क्या ये कोरोना की तरह फैलेगा

गर्भवती महिला और बीयर पीने वाले भी चुंबक

एक स्टडी में पाया गया कि दूसरी तिमाही में गर्भवती महिलाएं मच्छरों को ज्यादा आकर्षित करती हैं. दूसरा कारण - बीयर पीना. बीयर पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है. CO₂ ज्यादा निकलती है. त्वचा की गंध भी बदल जाती है. नीदरलैंड के एक अध्ययन में 465 लोगों पर परीक्षण किया गया। जिन लोगों ने पिछले 24 घंटे में बीयर पी थी, वे मच्छरों को 1.35 गुना ज्यादा आकर्षक लगे. 

जलवायु परिवर्तन बढ़ा रहा है खतरा

जलवायु परिवर्तन के कारण मच्छर अब पहले से ज्यादा इलाकों में फैल रहे हैं. टाइगर मच्छर (जो चिकनगुनिया फैलाता है) अब फ्रांस के ठंडे इलाकों में भी पहुंच गया है. ऐसे में यह समझना और भी जरूरी हो गया है कि मच्छर कुछ लोगों को क्यों ज्यादा काटते हैं.

बचाव के आसान उपाय

  • ढीले और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें .
  • मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.  
  • अच्छी क्वालिटी का मच्छर भगाने वाला क्रीम या स्प्रे लगाएं.  
  • हल्का खाना खाएं और शराब कम पिएं.

मच्छरों का पसंदीदा इंसान बनने का राज मुख्य रूप से हमारी त्वचा की गंध और शरीर से निकलने वाले केमिकल में छिपा है. वैज्ञानिक अब इन केमिकल्स को बेहतर तरीके से समझ रहे हैं, जिससे भविष्य में बेहतर मच्छर-विरोधी उत्पाद बनाए जा सकेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement