जानें हनुमान जयंती पर कैसे करें बजरंगबली को प्रसन्न

बजरंगबली के भक्तों में हनुमान जयंती को लेकर खासा उत्साह रहता है. जानें क्यों है लोगों में इसके लिए इतनी आस्था...

Advertisement
चैत्र पूर्णिमा पर मनाई जाती है हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा पर मनाई जाती है हनुमान जयंती

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

भगवान हनुमान का जन्मदिन हनुमान जयंती के तौर पर मनाया जाता है. यह दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की 15वीं तारीख पर आता है जिसे चैत्र पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं.

पुराणों के अनुसार, श्रीराम का परम भक्त माना जाता है और इसे जुड़ी कई कथाएं भी हैं. वैसे बजरंगबली के भक्तों में हनुमान जयंती को लेकर खासा उत्साह रहता है और इस दिन उनका आशीर्वाद पाने के लिए वे खासतौर पर मंदिर में जाकर पूजा करते हैं.

Advertisement

हनुमान जी को भक्त‍ि और शक्त‍ि दोनों का अद्भुत मेल माना जाता है. इसी के दम पर उन्होंने अपने पूज्य श्रीराम को उनकी पत्नी सीता से मिलवाया और उनके भाई लक्ष्मण की जान बचाने के लिए संजीवनी बूटी पर्वत समेत उठा लाए थे.

क्या करें इस दिन
इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकाण्ड का पाठ करते हुए परिवार के लिए करें. हनुमान जी हर बुरी शक्त‍ि का नाश कर हर काम में आगे बढ़ने में मदद करने वाले हैं.
इस दिन मंदिर जाएं तो , लड्डू और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं. केसरिया रंग के वस्त्र भी भगवान को अर्पण कर सकते हैं. सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से सभी के लिए प्रार्थना करें.

चूंकि हनुमान जी खुद श्रीराम के अनन्य भक्त थे तो आप श्रीराम की पूजा से भी .

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »