Lucky plants: 5 लकी इंडोर प्लांट, इस दिशा में रखते ही घर बन जाएगा स्वर्ग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में पौधे यदि उचित स्थान पर लगाए जाएं और उनकी नियमित देखभाल की जाए तो वो घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाकर खुशियां ला सकते हैं. यह भी माना जाता है कि सिर्फ पौधे लगाने भर से भाग्य नहीं बदलता है.

Advertisement
अपने घर में जरूर रखें इनमें से कोई एक प्लांट. (Photo: ITG) अपने घर में जरूर रखें इनमें से कोई एक प्लांट. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी लेकर आते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि घर में पौधे यदि उचित स्थान पर लगाए जाएं और उनकी नियमित देखभाल की जाए तो वो घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार को बढ़ाकर खुशियां ला सकते हैं. हालांकि, यह भी माना जाता है कि सिर्फ पौधे लगाने भर से भाग्य नहीं बदलता है. आप कौन सा पौधा घर की किस दिशा में रख रहे हैं यह समझना भी जरूरी है.

Advertisement

1. बैम्बू
बैम्बू प्लांट को घर और कार्यालय दोनों के लिए शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, यह पौधा तरक्की, सौभाग्य और मानसिक शांति का प्रतीक माना जाता है. इसकी देखभाल भी आसान होती है. इसलिए इसे घर के अंदर रखने वाले लोकप्रिय पौधों में गिना जाता है. आमतौर पर इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) दिशा में रखना उत्तम माना जाता है.

2. मनीप्लांट
मनी प्लांट को आर्थिक समृद्धि और उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. कहते हैं कि इसे सही दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहतर होता है. यही कारण है कि कई लोग सुख-समृद्धि की कामना के चलते इसे घर और कार्यस्थल दोनों जगह लगाना पसंद करते हैं. इसे आप ड्राइंग रूम या बालकनी में रख सकते है.

3. जेड प्लांट
मोती और सिक्के जैसी पत्तियों वाला जेड प्लांट सफलता और प्रगति का प्रतीक माना जाता है. वास्तु के अनुसार, यह पौधा करियर और व्यवसाय में सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक माना जाता है. इस पौधे को बच्चों के स्टडी टेबल या धन के स्थान पर भी रख सकते हैं.

Advertisement

4. स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट अपनी वायु शुद्ध करने की क्षमता के लिए जाना जाता है. इसके साथ ही वास्तु में इसे नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाला पौधा भी माना जाता है. यह घर के वातावरण को अधिक स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है. इस पौधे को बालकनी, लिविंग रूम या मुख्य द्वार के पास रखना अच्छा होता है.

5. पीस लिली
पीस लिली के सफेद फूल शांति, सौहार्द और भावनात्मक संतुलन का प्रतीक माने जाते हैं. जिन लोगों को घर में शांत और सुकून भरा माहौल पसंद है, उनके लिए यह पौधा एक अच्छा विकल्प माना जाता है. इस पौधे को आप ड्रॉइंग रूम, बालकनी, छत या आंगन में रख सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »