Summer Vastu Tips: घर के इस कोने में रखें ये 5 पौधे, नहीं पड़ेगी पड़ेगी AC की जरूरत!

Vastu Tips for Summer: क्या आप भी चिलचिलाती गर्मी और भारी बिजली बिल से परेशान हैं? अपने घर को बिना AC के नैचुरली ठंडा रखने के लिए ये 5 वास्तु फ्रेंडली पौधे आज ही घर लाएं. जानें इन पौधों के फायदे और इन्हें लगाने की सही वास्तु दिशा.

Advertisement
घर को ठंडा रखने वाले पौधों की सही दिशा जान लीजिए. घर को ठंडा रखने वाले पौधों की सही दिशा जान लीजिए.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

Vastu Tips for Summer: चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते पारे ने सबका जीना मुहाल कर दिया है. ऐसे में घर में थोड़ी देर के लिए भी पंखा, कूलर या एसी बंद करने पर पसीना बहना शुरू हो जाता है. लेकिन इनका लगातार इस्तेमाल सेहत बिगाड़ने के साथ-साथ बिजली का बिल भी बढ़ा देता है. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे जादुई पौधों का जिक्र है जो नेचुरल एयर-कंडीशनर की तरह काम करते हैं. अगर इन्हें सही दिशा में लगाया जाए, तो ये न केवल घर का तापमान कम करते हैं, बल्कि सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं. 

Advertisement

तुलसी और एलोवेरा
घर में प्राकृतिक शीतलता के लिए तुलसी सबसे बढ़िया पौधा है. इसे हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. यह न केवल हवा को साफ करता है, बल्कि चौबीसों घंटे ऑक्सीजन देकर माहौल को पवित्र और ठंडा बनाए रखता है.

इसी तरह, एलोवेरा भी ऑक्सीजन का खजाना है. इसे पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना सबसे अच्छा होता है. यह हवा से गंदगी हटाता है और रात में ऑक्सीजन छोड़कर कमरे की गर्मी सोख लेता है, जिससे घर में ठंडक बनी रहती है. 

स्नेक प्लांट और मनी प्लांट
अगर आप घर की अशुद्ध हवा से परेशान हैं या रात में अच्छी नींद चाहते हैं, तो स्नेक प्लांट एक शानदार विकल्प है.  वास्तु के अनुसार इसे दक्षिण या पूर्व दिशा में रखें.  वहीं, मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से घर में बरकत आती है और यह हवा में नमी बढ़ाता है. 

Advertisement

पुदीना और अन्य पौधों का जादू
ताजगी के लिए पुदीना का पौधा अपनी किचन की खिड़की या उत्तर दिशा में लगाएं. इसकी भीनी-भीनी खुशबू मन को शांत करती है. यह पौधा गर्मी को 1- से 2 डिग्री तक कम करता है.

आप धनिया या अन्य छोटे हरे पौधों को भी उत्तर दिशा में उगा सकते हैं.  इनकी हरियाली आंखों को सुकून देती है, ये घर के तापमान को कम करने की ताकत रखते हैं. 

रंगीन फूलों से महकेगी बालकनी
अपनी बालकनी या बगीचे को सुंदर बनाने के लिए बोगनवेलिया और पोर्टुलाका (दोपहर खिली) बेहतरीन हैं. बोगनवेलिया कड़ी धूप सह लेता है, इसलिए इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना अच्छा है. पोर्टुलाका को पूर्व या उत्तर दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. गुड़हल के पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं, यह ठंडक के साथ आध्यात्मिक शांति भी लाता है.  

सुख-समृद्धि के आसान वास्तु टिप्स
पौधों के अलावा कुछ छोटे बदलाव भी आपको गर्मी से बचा सकते हैं. घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी के मटके में पानी भरकर रखें, इससे घर में ठंडक और बरकत बनी रहती है. गर्मी में खिड़कियों पर सफेद या हल्के नीले रंग के पर्दे लगाएं, क्योंकि ये कम गर्मी सोखते हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement