Vastu Tips: किचन में यहां पर लगानी चाहिए ये खास तस्वीर, बढ़ता है पैसा!

Vastu Tips: किचन में भगवान शिव को भिक्षा देती मां अन्नपूर्णा की तस्वीर क्यों लगानी चाहिए? जानिए इसे लगाने के सही नियम, दिशा और धन-धान्य व बरकत से जुड़े अचूक वास्तु लाभ.

Advertisement
धन और बरकत के वास्तु उपाय धन और बरकत के वास्तु उपाय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

Rasoi Vastu: रसोई घर (Kitchen) को हमारे घर का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यहीं से पूरे परिवार के स्वास्थ्य और समृद्धि की ऊर्जा जुड़ी होती है. वास्तु शास्त्र और सनातन धर्म में रसोई घर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं. इन्हीं में से एक बेहद खास उपाय है किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना. खासकर, वह तस्वीर जिसमें माता अन्नपूर्णा भगवान शिव को भिक्षा दे रही हैं, उसे बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कथा और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में. 

Advertisement

क्या है पौराणिक कथा?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक समय पृथ्वी पर अन्न और जल की कमी हो गई थी, जिससे चारों तरफ हाहाकार मच गया. इस संकट से पार पाने के लिए जब सभी देवता और मनुष्य परेशान हुए, तब भगवान शिव ने पृथ्वीलोक का भ्रमण किया. 

पृथ्वीवासियों की इस पीड़ा को दूर करने के लिए माता पार्वती ने अन्नपूर्णा का रूप धारण किया और भगवान शिव ने एक भिक्षुक (भिखारी) का रूप लिया. भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा लेकर पृथ्वी के सभी भूखे लोगों में बांटी, जिससे धरती पर अन्न का संकट दूर हुआ . धार्मिक मान्यता यह भी है कि काशी नगरी में अन्न की कमी से उपजी स्थिति को सुधारने के लिए भगवान शिव ने देवी अन्नपूर्णा से भिक्षा ग्रहण की थी.  तभी से मां अन्नपूर्णा को अन्न की देवी के रूप में पूजा जाता है. 

Advertisement

किचन में यह तस्वीर लगाने के जबरदस्त लाभ
अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं: इस तस्वीर को रसोई में लगाने से घर में कभी भी अनाज और खाने-पीने की चीजों की कमी नहीं होती. 

बरकत में बढ़ोतरी: घर में सुख-शांति के साथ पैसों और धन-धान्य की बरकत बनी रहती है. 

सकारात्मक ऊर्जा और सात्विकता: किचन में यह तस्वीर होने से भोजन बनाते समय सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.  मन शांत रहता है और खाने में भी वही सात्विक ऊर्जा उतरती है, जिससे परिवार की सेहत अच्छी रहती है. 

पारिवारिक रिश्ते मधुर होते हैं: वास्तु के अनुसार, इससे घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, प्रगति और संबंधों में मिठास बनी रहती है.

तस्वीर लगाने का सही तरीका और नियम
दिन का चुनाव: इस तस्वीर को स्थापित करने के लिए गुरुवार या शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है.

सफाई का रखें खास ध्यान: जिस दिन तस्वीर लगानी हो, उससे पहले रसोई की अच्छी तरह साफ-सफाई करें. गंगाजल छिड़ककर किचन और उस दीवार को पवित्र करें जहां तस्वीर लगानी है. 

दिशा: वास्तु के अनुसार, इस तस्वीर को हमेशा किचन की उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए. 

पूजन: तस्वीर लगाने से पहले गैस चूल्हे की विधि-विधान से पूजा करें. माता अन्नपूर्णा से प्रार्थना करें कि आपके घर में कभी अन्न का अपमान या कमी न हो. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »