वृष
सेवन ऑफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए चोरों व धोखेबाजों से बचाव बनाए रखने का संकेतक है. सावधानी से कार्यगति बनाए रखें. संबंधों में सामंजस्य बढ़ाएं. बाहरी मामलों में दखल से बचें. अपने काम से काम रखें. योजनानुसार कार्य करते रहें. आसपास रुटीन माहौल रहेगा. सौंपे गए कार्यों को पूरा करने की कोशिश होगी. भावनात्मक चर्चा में संतुलन बनाए रहें.
अनुशासन से कार्य करें. विरोधी सक्रिय बने रह सकते हैं. सजगता से अपना पक्ष रखें. वादविवाद में आने से बचें. बातचीत में स्पष्टता बढ़ाएं. विविध मामलों में गंभीरता रखें. नियम निरंतरता से आगे बढ़ें. लक्ष्य की ओर सक्रियता बनाए रहेंगे. कार्यव्यवस्था के अनुरूप गति रखेंगे. साधारण बातों से विचलित नहीं हों. दबाव में न आएं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी उलझने बढ़ सकती हैं. जांच बनाए रखें. वार्ता में स्पष्टता बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: काम में धैर्य बढ़ाएं. लाभ साधारण बना रहेगा. आपसी विश्वास बनाए रखें.
रिश्ते: वातावरण में सहजता बढ़ाएं. सबसे तालमेल बिठाएं. अपनों के कारण खर्च बढ़ सकता है.
अरुणेश कुमार शर्मा