Tarot Rashifal 2 december 2024 capricorn (makar): पूर्व में किए किसी धन निवेश का अच्छा फल मिल सकता है, सोच-समझकर खर्च करें

Tarot Rashifal 2 december 2024 capricorn: किसी नए व्यवसाय का शुभारंभ शीघ्र ही हो सकता है. जो आपको एक अलग ही पहचान तो देगा ही. साथ आर्थिक स्थिति में भी काफी परिवर्तन लाएगा. हालांकि आप संतुष्ट व्यक्ति हैं. आपके परिजन और आपके सहयोगी आपकी इस उन्नति से काफी प्रसन्न रहेंगे. पूर्व में आपके जीवन में जो भी कुछ घटित हुआ है.

Advertisement
टैरो कार्ड रीडर से जानें आज मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? टैरो कार्ड रीडर से जानें आज मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन?

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:-Ace of swords

जीवन में अचानक से परिवर्तन महसूस करने लगे है. कुछ नए सकारात्मक बदलाव से विचारों में काफी बदलाव आ सकते है. आने वाले समय में कई अच्छे लोग और मौके आपके समक्ष आ सकते है. किसी नए व्यक्ति के आगमन से आपके व्यावसायिक जीवन में परिवर्तन आ सकता है. जिन भी मुश्किलों और कठिनाइयों से आपने कार्य क्षेत्र में अपनी पूरी मेहनत और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाए रखने का प्रयास करते आ रहे थे. आपकी मेहनत और परिश्रम का अच्छे प्रतिफल के रूप में सामने आ सकता है.

Advertisement

किसी नए व्यवसाय का शुभारंभ शीघ्र ही हो सकता है. जो आपको एक अलग ही पहचान तो देगा ही. साथ आर्थिक स्थिति में भी काफी परिवर्तन लाएगा. हालांकि आप संतुष्ट व्यक्ति हैं. आपके परिजन और आपके सहयोगी आपकी इस उन्नति से काफी प्रसन्न रहेंगे. पूर्व में आपके जीवन में जो भी कुछ घटित हुआ है. वह सब एक सबक की तरह आपको अपने जीवन में बेहतरीन की तरफ लेकर जाएगा. धैर्य और संयम के साथ ईश्वर को याद करते हुए अपने कार्यों में धीरे-धीरे आगे बढ़ाना आपके लिए कितना फायदेमंद साबित होने जा रहा है. यह जल्दी आपके समक्ष आ जाएगा. 

स्वास्थ्य : जल्दबाजी और लापरवाही के चलते किसी बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है. लगातार बाहर का भोजन करने से पेट खराब हो सकता है. खानपान का परहेज रखे. 

Advertisement

आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से काफी फायदा प्राप्त हो सकता है. पूर्व में किए गए किसी धन निवेश का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. 

रिश्ते : प्रेम संबंध की शुरुआत विचारों की तालमेल बनाने में काफी बेहतर साबित होगी. दोनों के परिजन इस संबंध को विवाह में बदलने पर विचार कर सकते है. परिवार के साथ यात्रा की तैयारी कर सकते है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »