धनु
ऐस आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आपके लिए वित्तीय मामलों को पक्ष में बनाए रखने सहयोगी है. वाणिज्यिक कार्यों में सक्रियता आएगी. बड़े व प्रभावी लोंगों से भेंट संभव होगी. लेनदेन के प्रयासों में पहल बनाए रखेंगे. उपयोगी वस्तुओं की खरीदी करेंगे. संबंधों में विश्वास दिखाएंगे. घर में सकारात्मक सुधार बनाए रखेंगे. विविध प्रयासों को बल मिलेगा.
महत्वपूर्ण कार्यों में उत्साह दिखाएंगे. आकर्षक वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे. विभिन्न कार्यों में अनुकूल स्थिति रहेगी. आसपास का वातावरण सुखद रखने की कोशिश होगी. अतिथि का आगमन बढ़ेगा. परंपरागत प्रयासों पर बल बना रहेगा. महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनाएंगे. उचित दिशा में आगे बढ़ेंगे. प्रभावपूर्ण चर्चा संवाद बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान आकर्षक बना रहेगा. सेहत में सुधार आएगा. स्वयं पर ध्यान देंगे.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक बचत बढ़ाएंगे. विभिन्न कार्यों में विस्तार की कोशिश होगी. साहसिक फैसले लेंगे.
रिश्ते: संबंध मधुर बनाए रखेंगे. परिवार का साथ बना रहेगा. आपसी मदद बनाए रखेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा