पेशेवरों से नजदीकी बढ़ेगी. कामकाजी मामले पक्ष में बनेंगे. कार्य व्यवसाय में गति रहेगी. भवन वाहन के मामलों में तेजी आएगी. संसाधनों पर ध्यान देंगे. व्यक्तित्व संवरेगा. घर परिवार में आनंद रहेगा. शुभ समय साझा करेंगे. व्यावसायिक विषयों पर फोकस बढ़ेगा. भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहें. सुख में वृद्धि होगी. प्रबंधन प्रशासन बेहतर रहेगा. अनुशासन बढ़ाएंगे. अधिकारियों से संबंध संवार पर बने रहेंगे. निजी विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. जिद व अहंकार से बचें.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता रहेगी. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. व्यवस्था और प्रबंधन पर बल देंगे. विभिन्न योजनाएं गति लेंगी. अनुभवी अधिकारियों की बात पर अमल बढ़ाएंगे. कारोबारी उत्साह दिखाएंगे.
धन संपत्ति- लाभ बढ़ा रहेगा. उचित खरीदी कर सकते हैं. सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. नीति नियमों का पालन करें. प्रतिभा से परिणाम संवारेंगे. लेनदेन में जल्दबाजी से बचेंगे. जांच पड़ताल बढ़ाए रखेंगे.
प्रेम मैत्री- पारिवारिक वातावरण अनुकूलन रहेगा. वाणी व्यवहार में सहजता बनाए रखें. अपनों को समय देंगे. संबंधों में संतुलन बढ़ाएंगे. बड़ों की सलाह की अनदेखी न करें. संवेदनशीलता बनाए रहें. परिजनों से नजदीकी बढ़ेगी. आपासी भरोसा बनाए रखें. भेंट के अवसर बनेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- भावनात्मक सहज रहेंगे. जिम्मेदारी निभाएंगे. उत्साहित रहेंगे. खानपान संवरेगा. स्वास्थ्य अच्छा होगा. मनोबल से काम लेंगे.
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना और करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. गोवर्धन की पूजा करें. तप ध्यान बढ़ाएं.
शुभ अंक : 2, 3 और 9
शुभ रंग : भगवा
अरुणेश कुमार शर्मा