मूलांक 2: जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है.
नंबर 2- 4 मई 2026 का मूलांक 4 और भाग्यांक 1 है. अंक 2 के लिए आज का दिन शुभ परिणाम बनाए रखने में सहायक बना है. चर्चाएं पक्ष में रहेंगी. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. सुख सौख्य में वृद्धि होगी. प्रशासन प्रबंधन और व्यवस्था पर बल बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य सुधार लेगा. कार्य व्यापार बेहतर रहेगा. व्यक्तिगत विषयों में धैर्य दिखाएंगे. परिजनों से चर्चा संवाद में सजग रहेंगे. चंद्रमा के अंक 2 के व्यक्ति सबसे तालमेल बना लेते हैं. मिलकर कार्य करने की भावना रखते है. आज इन्हें कार्यगति तेज बनाए रखना है. सक्रियता से काम लेंगे. करियर व्यापार संवारेंगे. अफवाह व बहकावे में न आएं. व्यर्थ वार्तालाप से बचें. संवेनदनशील बने रहेंगे.
मनी मुद्रा- कामकाजी मामलों में प्रयास संवारेंगे. व्यापार में पेशेवरता बढ़ाएंगे. ठगों से सावधानी बरतेंगे. लाभ अच्छा रहेगा. विविध गतिविधियों में सतर्कता रखेंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. व्यवस्था पर जोर देंगे. कार्यक्षेत्र में समय बढ़ाएं. संसाधनों पर फोकस रखें. साथियों पर भरोसा बढ़ाएंगे. कार्य स्थल पर समय देंगे.
पर्सनल लाइफ- प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बनाए रखें. अपनों से मेलजोल बढ़ाएं. प्रियजनों से तालमेल बना रहेगा. रिश्तों में जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे. निजी विषयों में रुचि बनाए रखेंगे. मन के मामलों में विश्वास से काम लेंगे. संबंध मजबूत होंगे. चर्चा में सरलता रखेंगे. मित्रों से संवाद बढ़ाएं.
हेल्थ एंड लिविंग- कामकाज में सहज रहेंगे. साज सज्जा पर ध्यान देंगे. परिवार के लोगों की सुनेंगे. सुख सौख्य रखेंगे. सेहत सुधार पर बनी रहेगी.
फेवरेट नंबर- 1, 2, 3, 5, 7, 8 और 9
फेवरेट कलर- गुलाबी
एलर्ट्स- व्यर्थ बातों से बचें. औरों की कमियों को अनदेखा करें.
अरुणेश कुमार शर्मा