मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज रिश्तों में धैर्य रखना होगा. भावनात्मक असहजता महसूस हो सकती है. छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें. बातचीत में सहज रहें. अपनों के साथ तालमेल बनाए रखें. करीबियों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में संयम रखना आपके लिए बेहतर रहेगा. विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे. प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मन खुश रहेगा. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं. साथी का पूरा सहयोग मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. घर में अच्छी बातचीत होगी. प्रियजनों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. जरूरी जानकारी मिल सकती है. अपने लोगों के लिए समय निकालें. निजी रिश्तों में मजबूती आएगी. अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रखें.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए रिश्ते सामान्य और संतुलित रहेंगे. आपसी विश्वास बढ़ेगा. दोस्तों और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता रहेगी. प्रेम जीवन में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं. सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश सफल रहेगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज अनावश्यक बहस से बचना चाहिए. दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला न लें. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. अपनी बात साफ और स्पष्ट रखें. गोपनीय बातें किसी से साझा करने से बचें. परिवार का सहयोग मिलता रहेगा. सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. परिवार में प्रेम और अपनापन बना रहेगा. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें. रिश्ते पहले से मजबूत होंगे. निजी जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने में संकोच हो सकता है. रिश्तों में जल्दबाजी से बचें. धैर्य रखें. व्यक्तिगत प्रयास सफल रहेंगे. सभी के प्रति सम्मान का भाव रखें. रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें. अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भावनात्मक रिश्ते मजबूत रहेंगे. अपने वादों को निभाने में सफल रहेंगे. अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी. दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. रिश्तों में भरोसा और सहयोग बढ़ेगा. घूमने-फिरने की भी योजना बन सकती है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज परिवार के साथ समय बिताना चाहिए. रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा. परिजनों की खुशियों का ध्यान रखें. अहंकार और ज्यादा बोलने से बचें. इससे रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. बातचीत में सहजता बनाए रखें.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. घर-परिवार में समय बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा. परिवार के लोगों के साथ जरूरी बातें साझा कर सकते हैं. दोस्तों और करीबियों का साथ मिलेगा. आपसी सहयोग से रिश्ते मजबूत होंगे.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के निजी रिश्ते मजबूत रहेंगे. सभी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार के लोगों के प्रति आदर का भाव रहेगा. प्रेम संबंधों को नजरअंदाज न करें. अपनों के साथ समय बिताने की कोशिश करें.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए भावनात्मक जीवन अच्छा रहेगा. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा. प्रियजनों की बातों को महत्व दें. प्रेम संबंधों में आकर्षण बना रहेगा. दिन खुशी और संतोष के साथ बीत सकता है.
अरुणेश कुमार शर्मा