सफलता की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं. भाग्य की गति तेज रहेगी. पेशेवरों से सहयोग पाएंगे. शुभ कार्यों को बढ़ावा देंगे. धर्मकार्य की रूपरेखा बनेगी. लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे. पेशेवर परिणाम पक्ष में बनेंगे. पुण्यार्जन में वृद्धि होगी. शासन के कार्य बनेंगे. योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. रुका धन प्राप्त हो सकता है. पेशेवर और कला कौशल को संवारकर बनाए रखेंगे. पद और प्रभाव में वृद्धि होगी. उच्च प्रदर्शन बना रहेगा.
नौकरी व्यवसाय - दीर्घकालिक योजनाएं आकार लेंगी. भेंट-वार्ता में सफल होंगे. करियर और व्यापार में उपलब्धियां अर्जित करेंगे. सबका समर्थन रहेगा. अवसरों को भुनाएंगे. कामकाज अच्छा रहेगा.
धन संपत्ति - आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी. विविध सकारात्मक बदलाव गति लेंगे. वित्तीय पक्ष मजबूत रहेगा. चहुंओर शुभ संयोग बनेंगे. सबके प्रति सहयोग और मदद की भावना रहेगी.
प्रेम मैत्री - निजी संबंधों में मिठास बनी रहेगी. रिश्ते मधुर बनाए रखेंगे. वादा निभाने में आगे रहेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. सरप्राइज संभव है. प्रियजनों का साथ और विश्वास रहेगा. मन की सुनेंगे. वाणी और व्यवहार में मिठास रखेंगे. प्रेम के प्रयास सुखद रहेंगे. शुभ सूचना मिलेगी. मित्रों का भरोसा बढ़ा रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल - सभी सहयोगी होंगे. विभिन्न कार्य सधेंगे. अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. व्यक्तित्व संवरेगा. मनोबल बढ़ा रहेगा.
आज का उपाय: भक्तशिरोमणि महाबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. धर्म और आस्था बनाए रखें.
शुभ अंक : 5, 6, 7 और 9
शुभ रंग : कांसे के समान
अरुणेश कुमार शर्मा