त्यौहारी खर्च की अधिकता से बजट प्रभावित हो सकता है. सूची बनाकर कार्य करें. लेनदेन पर अंकुश कठिन होगा. निवेश के मामलों में गति आएगी. विदेश के कार्यों में रुचि बनाए रखेंगे. रिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होेगा. विवेक बड़प्पन से काम लें. विविध कार्यकारी मामले लंबित रह सकते हैं. विनम्रता बनाए रहेंगे. खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. लेनदेन पर ध्यान देंगे. न्यायिक विषयों में धैर्य बढ़ाएं. यात्रा की संभावना रहेगी. कामकाज सामान्य रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- करियर व्यापार में जल्दी न करें. सहज दबाव बना रह सकता है. जोखिम लेने से बचें. लेनदेन में धैर्य बनाए रहें. वित्तीय मामले पूर्ववत् बने रहेंगे. न्यायिक विषय गति पाएंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक लिखापढ़ी में गलती न करें. अवसरों को भुनाने में उतावली से बचें. सावधानी सजगता बनाए रहें. नीति नियमों का पालन रखें. रुटीन प्रस्ताव प्राप्त होंगे. व्यवस्था पर जोर दें.
प्रेम मैत्री- रिश्तों में आपसी विश्वास बना रहेगा. अपनों के प्रति झुकाव बढ़ेगा. संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रहेंगे. भेंटवार्ता में उचित अवसर का इंतजार करें. मित्रों और विश्वस्तों की अनदेखी न करें. जल्दबाजी न दिखाएं. सीख सलाह पर ध्यान दें. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. भावनात्मक विषयों में सजग रहें.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवहार में सजगता रखें. गलती करने से बचें. खानपान सामान्य रहेगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्यगत लापरवाही न करें. मनोबल रखें.
आज आज का उपाय: देवी मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. पीली वस्तुओं का दान बढ़ाएं. निरंतरता रखें.
शुभ अंक : 3, 5, 6 और 8
शुभ रंग : क्रीम कलर
अरुणेश कुमार शर्मा